khatu shyam baba

सीबीएसई जेईई मेन 2018 : आज होगा परिणाम घोषित

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (09:36 IST)
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) के नतीजे आज जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से किया जाता है, जबकि जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी की ओर से किया जाता है और इसके रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को कॉलेज में एडमिशन मिलता है।
 
 
इस साल कुल 12 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। जिसमें से टॉप 2.24 लाख स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड में एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं जेईई मेन की रैंक के माध्यम से एनआईटी, आईआईआईटी और तकनीकी संस्थानों में एडमिशन मिल सकता है। लेकिन जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की काउंसिलिंग एक साथ होती है।
 
स्टूडेंट्स अपने नतीजे jeemain.nic.in पर चेक कर सकेंगे। जेईई मेन्स (JEE Main) रिजल्ट में टॉप स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस्ड में क्वॉलीफाइ स्टूडेंट्स को आईआईटी में एडमिशन मिल सकेगा।
 
उल्लेखनीय है कि 20 मई को जेईई एडवांस्ड परीक्षा होगी।
 
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:
सबसे पहले जईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं
JEE Mains Results 2018 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें। 
रिजल्ट डिस्पले होने पर इसका प्रिंटआउट रख लें।
 
 
गौरतलब है कि कि बोर्ड ने इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया था। ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल को और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15-16 अप्रैल को किया था।
 
ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 112 शहरों में 1621 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी। इस परीक्षा में 646814 पुरुष, 266745 महिला और 3 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा भारत के बाहर भी कई शहरों में करवाई गई थी। बोर्ड परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर चुका है।
 
 
पेपर वन में प्राप्त अंक के आधार पर जेईई के लिए ऑल इंडिया रैंक जारी होगी। रैंक आने के बाद 2,24,000 अभ्यर्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे। मेन्स के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई व राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसके बाद रिजल्ट 10 जून को जारी किया जाएगा।
 
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अगले महीने से एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी अव्वल

अगला लेख