Hanuman Chalisa

सीबीएसई पेपर लीक मामला : 60 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (10:16 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने सीबीएसई पर्चा लीक मामले में 60 लोग से पूछताछ की है। इनमें10 व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन भी शामिल हैं। इन पर लीक हुआ प्रश्नपत्र साझा किया गया था। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लीक कहां से हुआ।
 
जांच से ताल्लुक रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूटरों और छात्रों से पूछताछ की गई और सभी ने कहा कि उन्हें किसी और से पेपर मिले थे। इस तरह का कोई संकेत नहीं है कि इन पेपरों को साझा करने के लिए पैसे लिए गए हैं।
 
पुलिस ने गूगल से भी उस ई- मेल पते के बारे में जानकारी मांगी है जहां से सीबीएसई की प्रमुख को ई- मेल भेजकर सूचित किया गया था कि10 वींकक्षा का गणित का पर्चा लीक हो गया है। इस बीच 10 वीं के गणित और 12 वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में झारखंड के चतरा जिले के छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
 
गणित के पेपर से जुड़ी शिकायत पर बोर्ड ने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले लीक के बारे में सीबीएसई अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ई-मेल आया था। उन्होंने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने कहा था कि गणित का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हो गया है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। 
 
दिल्ली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में पहला मामला 27 मार्च को और गणित का पेपर लीक होने का मामला 28 मार्च को दर्ज किया गया। 
 
गणित और अर्थशास्त्र की परीक्षा क्रमश: 28 मार्च और 26 मार्च को हुई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस के दो उपायुक्तों, चार सहायक पुलिस आयुक्तों और पांच निरीक्षकों का एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। यह दल संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) की निगरानी में काम कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

गुजरात में खनिज माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया 70 लाख का मुद्दामाल

अगला लेख