Hanuman Chalisa

जानिए कैसे लीक हुआ सीबीएसई का पेपर, खुलासा

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (10:40 IST)
नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार लोगों ने अपने अपराध को कबूल करते हुए कहा कि अपने दोस्त की मदद करने और कुछ रुपयों के लालच में उन्होंने यह काम किया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस के अनुसार ऋषभ, रोहित और तौकिर पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। तौकीर इस मामले में तीसरा आरोपी है। तौकरी ने रोहित और ऋषभ से अपने छात्रों की मदद करने के लिए 12वीं का सीबीएसई का अर्थशास्त्र का पेपर हासिल करने के लिए कहा।
 
जांच अधिकारियों के अनुसार यह अपराध कुछ हजार रुपए हासिल करने के लिए किया गया। पुलिस ने बताया कि परीक्षा निरीक्षकों ने एग्जामिनेशन डे पर परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले करीब 9.45 पर उपलब्ध कराया और उन्हें देखने की अनुमति भी दे दी। परीक्षा 10.30 पर शुरू होती है।  हालांकि आरोप है कि स्कूल अथॉरिटीज ने टीचर्स को 9.10 पर क्वेश्चन पेपर मुहैया करा दिया था, जिसे उन्होंने रोहित और ऋषभ को दिया था कि वे उसकी फोटो क्लिक करके तौकीर को भेज सकें और वह उसे अपने स्टूडेंट के बीच बांट दे। 
 
पुलिस मामले इस यह जांच कर रही है कि इन तीनों ने सिर्फ यह पेपर लीक कराया था या इससे पहले भी पेपर लीक कराने का काम कर चुके हैं। ऋषभ इस स्कूल में फिजिक्स का टीचर है। ऋषभ ने बीटेक किया और उसके बाद बीएड किया।  उसी स्कूल में रोहित गणित का टीचर है। उसने हरियाणा के बहादुरगढ़ से बीएससी की जबकि तौकीर एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में अर्थशास्त्र पढ़ाता है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों पिछले दो हफ्तों से यह षड्‍यंत्र रच रहे थे। (एजेंसियां) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख