Hanuman Chalisa

पाक द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी, आरएस पुरा सेक्टर पर गोलीबारी

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (07:52 IST)
पाकिस्तान रेंजर्स ने कल रात जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया, 'पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से आरएसपुरा में अब्दुलियान गांव में छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है।' उन्होंने कहा कि लोगों से कहा गया है वे घरों के भीतर रहें तथा अब तक इलाके में कोई राहत शिविर नहीं बनाया गया है। हालात पर अगले 18 घंटे तक नजर रखी जाएगी।
 
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
 
7 रेंजल हलाक : संघर्ष विराम के उल्लंघन की इस ताजा घटना से कुछ घंटे पहले बीएसएफ ने दावा किया कि जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान रेंजर्स के सात जवानों और एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।
 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने कठुआ के हीरा नगर में भारतीय चौकियों पर सुबह करीब 9:35 बजे हमले (स्नाइपर अटैक) किए। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया और इस जवाबी कार्रवाई में सात रेंजर्स और एक आतंकवादी मारे गए।
 
बीएसएफ की ओर से यह मुंहतोड़ जवाब उस वक्त दिया गया जब इसी इलाके में सुबह पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों के हमले में कांस्टेबल गुरनाम सिंह घायल हो गए। सिंह की हालत गंभीर थी और ऐसे में कवर फायरिंग करते हुए उनको बाहर निकाला गया और जम्मू स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
 
बीएसएफ के जवानों ने परसों इसी इलाके में छह आतंकवादियों के एक दल की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश विफल कर दी थी। पीओके में भारतीय सेना के लक्षित हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 32 घटनाएं हो चुकी हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख