महंगाई को लेकर कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार, कहा- लोगों को झूठ और भाषणों से छला

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (20:27 IST)
Modi government on target of Congress : कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने सरकार पर 'अच्छे दिन' के नारे से लोगों को छलने और 'गोएबल्स से प्रेरित' भाषणों के जरिए उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि उन्होंने नारा दिया था, 'बहुत हुई महंगाई की मार। झूठ की बिसात बिछाकर 'अच्छे दिन आने वाले हैं' कहकर लोगों से केवल छल किया गया। परिणाम यह है कि पिछले 9 वर्षों में जनता की थाली केवल महंगाई की आग में झुलस रही है। खानपान की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है।
 
उन्होंने लिखा कि महंगाई को लेकर मोदीजी के मंत्री नित नए बहाने बनाते हैं और जनता की खाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) परोसे जाते हैं। पारिस्थितिकी के कुछ पहरेदार यह भी गिनवाते हैं कि 'महंगाई हमारे लिए कैसे अच्छी है', 'मोदी जी ने किया होगा, तो कुछ सोच-समझकर ही किया होगा। 'गोएबल्स से प्रेरित' ऐसे व्याख्यानों से लोगों को बरगलाते हैं।
 
खरगे ने कहा कि पर अब जनता जागरूक हो रही है। जनता जान चुकी है कि जानलेवा महंगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है। ट्वीट के साथ खरगे ने एक चार्ट भी साझा किया जिसमें चावल, गेहूं, अरहर दाल, प्याज, आलू, टमाटर, दूध, नमक और चीनी जैसी खाद्य वस्तुओं की मौजूदा और पिछले साल की कीमतें दी गई हैं।
 
'गोएबल्स' से खरगे का इशारा नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के मंत्री जोसेफ गोएबल्स की तरफ समझा जा रहा है जिसे झूठ और दुष्प्रचार फैलाने के लिए जाना जाता था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दू धर्म मिटाने पर आमादा, बताया पाकिस्तानी जैसा, मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न सेवा

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ के पार

UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

अगला लेख