Hajj Yatra 2023 : हज यात्रा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, खत्म किया सारा VIP कोटा

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2023 (17:25 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने हज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब हज यात्रा में वीआईपी कोटे को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। ऐसे में अब वीआईपी यात्रियों को अब आम हज यात्रियों की तरह यात्रा करनी होगी।इस साल भारत से 1.75 लाख लोगों के यात्रा करने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, केंद्र सरकार ने बुधवार को हज यात्रियों के लिए वीआईपी कोटे को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब वीआईपी यात्रियों को अब आम हज यात्रियों की तरह यात्रा करनी होगी। भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ-साथ हज कमेटी को आवंटित वीआईपी कोटे को खत्म करने का फैसला किया गया है।

साल 2012 में 5000 वीआईपी कोटे को लागू किया गया था, मगर अब इस कोटे को अब खत्म कर दिया गया है। अब वीआईपी कोटे की सीटों को आम जनता में सीधे आवंटित किया जाएगा। इस बात का खुलासा केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है।

साल 2019 में 24 लाख लोगों ने वार्षिक यात्रा में हिस्सा लिया था।वहीं इस साल भारत से 1.75 लाख लोगों के यात्रा करने की संभावना है. उत्तर प्रदेश से 30 हजार यात्री हज के सफर के लिए सऊदी अरब का रुख कर सकेंगे।देशभर में उत्‍तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 30 हज़ार से अधिक यात्री हज पर जाएंगे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख