दिल्ली में बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र सरकार ने किया यह फैसला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (00:01 IST)
Dr. Manmohan Singh News : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। सरकार ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।
ALSO READ: अन्ना हजारे बोले- मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ थे, उन्‍होंने अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा।
ALSO READ: मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, शनिवार को होगी अंत्येष्टि
सरकार के एक सूत्र ने कहा, मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया गया है। लेकिन वे इस मुद्दे पर राजनीति करने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।
ALSO READ: अमृतसर में नाश्ता, लाहौर में लंच और काबुल में डिनर, ऐसी थी मनमोहन सिंह की चाह
कांग्रेस ने यह मुद्दा तब उठाया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11.45 बजे किया जाएगा। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। वह 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

क्या है ‘धर्मान्तरण’ का असली एजेंडा, कहीं सॉफ्ट कन्वर्शन तो कहीं सामुहिक धर्मपरिवर्तन, समझिए क्या है ‘धर्मसंकट’

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भारत में Tesla Car इतनी महंगी क्‍यों, एलन मस्क ने बताई वजह, भारत में खरीदें या अमेरिका से लाएं अपनी टेस्‍ला?

गेट आउट! सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- सहारनपुर ADM ने की बदसलूकी, जांच के आदेश

इराक के मॉल में भीषण आग, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख