AAP-Congress की तनातनी में कूदे संजय राउत, बताया कौन है असली दुश्मन...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (23:20 IST)
Sanjay Raut News : शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को समझना चाहिए कि उनका असली दुश्मन कौन है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के दोनों सहयोगियों में गतिरोध के बीच राउत का यह इशारा भाजपा की ओर माना जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को 12 सूत्री श्वेत पत्र जारी किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ पार्टी और भाजपा पर वादे पूरे नहीं करने और कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा गया था। राउत ने कहा, दोनों दलों को यह बात दिमाग में रखनी होगी कि लड़ाई एक-दूसरे के खिलाफ है या भाजपा से है। 
 
राउत ने कहा कि कांग्रेस और आप राज्य स्तर पर अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं और उनके विचार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन उन्हें विपक्षी गठबंधन के हिस्से के रूप में अपने रिश्तों को ध्यान में रखना चाहिए। राज्यसभा सदस्य ने कहा, आप और कांग्रेस की लड़ाई पुरानी है। दोनों दलों को दिमाग में रखना चाहिए कि वे ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक के रूप में मिलकर (कुछ चुनाव) लड़ चुके हैं।
ALSO READ: शिवसेना यूबीटी अकेले लड़ सकती है BMC चुनाव, संजय राउत ने दिए संकेत
राउत ने कहा, दोनों दलों को यह बात दिमाग में रखनी होगी कि लड़ाई एक-दूसरे के खिलाफ है या भाजपा से है। हमारा दुश्मन कौन है, कांग्रेस या भाजपा? अगर किसी को यह बात नहीं पता तो सबकुछ बेकार है। दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को 12 सूत्री श्वेत पत्र जारी किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ पार्टी और भाजपा पर वादे पूरे नहीं करने और कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा गया था।
 
आप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस अपने नेताओं के बयानों को लेकर उनके खिलाफ 24 घंटे में अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती तो उसे ‘इंडिया’ से बाहर निकलवाने पर जोर दिया जाएगा। दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने कांग्रेस पर राजधानी में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा से सांठगांठ करने का आरोप भी लगाया।
ALSO READ: संजय राउत का अजित पवार पर तंज, भाजपा की वॉशिंग मशीन में हुए साफ
राउत ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कोई सफलता नहीं मिली है। राउत ने कहा, चुनाव में सत्तारुढ़ पार्टी हमेशा निशाने पर होती है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा आप पर निशाना साध रही हैं। इसने (आप ने) कांग्रेस से पंजाब और दिल्ली छीन लिया और इससे कांग्रेस आहत हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख