दिल्ली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को वापस भेजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (22:58 IST)
Delhi News : दिल्ली पुलिस ने पिछले 6 साल से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को वापस उसके देश भेज दिया है। वह विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए मुंबई और दिल्ली में रह रही थी। उपराज्यपाल सचिवालय द्वारा हाल में बांग्लादेशी अप्रवासियों के खिलाफ अभियान का आदेश देने के बाद दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान करने की मुहिम शुरू की गई थी। महिला बांग्लादेश के नरैल सदर उपजिला के सिंगशोलपुर गांव की रहने वाली है और वह बिना किसी जरूरी दस्तावेज के भारत में रह रही थी। 
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे अवैध अप्रवासियों की जांच के हमारे विशेष अभियान के दौरान हमें 28 वर्षीय महिला के बारे में पता चला। अधिकारी ने कहा कि महिला बांग्लादेश के नरैल सदर उपजिला के सिंगशोलपुर गांव की रहने वाली है और वह बिना किसी जरूरी दस्तावेज के भारत में रह रही थी। उसकी पहचान करने और उसे निर्वासित करने का अभियान दिल्ली पुलिस की स्वापक नियंत्रण रोधी इकाई द्वारा चलाया गया।
ALSO READ: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 17 लोगों को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पहले राष्ट्रीय राजधानी में एक अभियान के दौरान 1,500 से अधिक बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान की थी और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उपराज्यपाल सचिवालय द्वारा हाल में बांग्लादेशी अप्रवासियों के खिलाफ अभियान का आदेश देने के बाद दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान करने की मुहिम शुरू की गई थी।
 
राष्ट्रीय राजधानी के 15 जिलों में थानों से कई टीम ने संदिग्ध बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच को लेकर दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों और कालिंदी कुंज, शाहीन बाग, हजरत निजामुद्दीन एवं जामिया नगर का दौरा किया था।
ALSO READ: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर दिल्ली में बड़ा एक्शन, क्या बोलीं आतिशी?
दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव एवं पुलिस प्रमुख को राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे ऐसे अप्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख