कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने दी Y श्रेणी की सुरक्षा, केजरीवाल पर बयान के बाद मिल रही थी धमकियां

Webdunia
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (18:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास को वाय श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।
 
कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाने के बाद केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। 
 
केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों को हास्यास्पद बताया था। कुमार विश्वास के बयान के बाद सियासी उबाल आया हुआ है। विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक तत्वों के साथ सहानुभूति थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा।

इससे पहले गृह मंत्रालय ने कहा था कि सरकार कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। समीक्षा करने के बाद तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। समीक्षा के बाद विश्वास को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी CRPF के जरिए वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।  
 
क्या होती है y श्रेणी सुरक्षा : वाई श्रेणी की सुरक्षा में कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किसी विशिष्ठ व्यक्ति की सुरक्षा का आकलन करने के बाद उन्हें उसी के आधार पर सुरक्षा कवर दिया जाता है। देश में चार चरणों में सुरक्षा सिस्‍टम बंटा हुआ है, जिसमें सबसे शीर्ष पर जेड प्‍लस (Z +) है, जबकि इसके बाद जेड, वाई और एक्‍स श्रेणी की सुरक्षाएं आती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख