Hanuman Chalisa

तीसरी बार सफलतापूर्वक कक्षा बदलने के साथ चंद्रमा से सिर्फ 3 कदम दूर चंद्रयान 2

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (23:59 IST)
चेन्नई। चंद्रयान-2 ने सोमवार को पृथ्वी की कक्षा तीसरी बार सफलतापूर्वक बदली है। इसके साथ ही चंद्रयान-2 चंद्रमा में पहुंचने से अब सिर्फ 3 कदम दूर रह गया है।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार को तीसरी बार कक्षा बदलने के साथ ही अब हमारा चंद्रयान चंद्रमा से अब 3 कदम दूर है। चंद्रयान-2 ने सोमवार को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर तीसरी बार सफलतापूर्व कक्षा बदली है।
 
इससे पहले 24 जुलाई को दोपहर 2.52 बजे पहली बार यान की कक्षा बदली गई थी जबकि 27 जुलाई को चंद्रयान-2 की कक्षा दूसरी बार बदली गई थी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान के सभी पैरामीटर सही ढंग के काम कर रहे है। चंद्रयान-2 को अब 2 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच चौथी बार अपनी कक्षा बदलनी है।
 
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2, 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ था। प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद ही यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया था।
 
चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं, जो 48 दिन में 3 लाख 844 किमी की यात्रा पूरी कर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-2 में 13 भारतीय पेलोड्स हैं, जो 8 ऑर्बिटर, 3 लैंडर और 2 रोवर में हैं।
 
चंद्रयान-2 प्रक्षेपण के 3 सप्ताह बाद 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरेगा और चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद ऑर्बिटर 1 साल तक काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी और लैंडर के बीच कम्युनिकेशन करना है।
नई समयावधि के अनुसार पृथ्वीबद्ध चरण में वृद्धि हुई है। यह 6 से लेकर 23 दिन हो गई है, जो पहले 17 दिन थी। पुराने कार्यक्रम के तहत लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) 22वें दिन होने वाला था लेकिन अब यह 30वें दिन होगा।
 
लूनर बाउंड फेज जिसे पहले 28 दिन में होना था, वह 13 दिन बढ़कर 30 से लेकर 42वें दिन में होगा। 
लैंडर ऑर्बिटर को 43वें दिन अलग किया जाएगा जबकि डी बूस्टिंग की शुरुआत 44वें दिन की जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख