चंद्रयान-2 पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, उठाए वैज्ञानिकों के 'पूजा-पाठ' पर सवाल

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (20:58 IST)
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इसरो वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की, लेकिन पार्टी नेता उदित राज ने 'वैज्ञानिकों के पूजा-पाठ' पर सवाल उठाकर एक विवाद को जन्म दे दिया।

ALSO READ: चंद्रयान-2: चांद की अधूरी यात्रा में भी क्यों है भारत की एक बड़ी जीत
उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, 'हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ में विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।'
 




अपनी इस टिप्पणी को लेकर वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। नीता भारतीय नामक ट्विटर अकाउंट से कहा गया कि कभी दर्पण में ख़ुद को देखिए महोदय... आंशिक नहीं पूर्ण असफलता दिखेगी आपको।
 
नरेंद्र मोदी फैन नामक अकाउंट से कहा गया कि ये कांग्रेस नेता अंध मोदी विरोध में इतने अंधे हो चुके हैं कि अपने देश के वैज्ञानिकों का अपमान का अपमान करने व हिंदू धर्म का भी अपमान करने पर उतर आए हैं, आखिर क्या कारण है जो कांग्रेस हिंदुओं से इतनी चिढ़ती है, और इनके नेता पाकिस्तान की मीडिया में हीरो बनते हैं।
ALSO READ: Chandrayaan-2 : चांद के बेहद करीब आकर विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने दिया बड़ा बयान
फिलहाल उनके इस बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों के प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और आने वाले कल में इस मिशन में सफलता जरूर मिलेगी।

गौरतलब है कि चंद्रयान -2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। संपर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

Iran Israel War : क्या अमेरिकी हमले के बाद ईरान को परमाणु हथियार मिल सकते हैं, रूस का दावा- डोनाल्ड ट्रंप ने कर लिया भारी नुकसान

Israel-Iran war : अमेरिका के हमले में ईरान के फोर्डो परमाणु केंद्र को हुआ भारी नुकसान, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें

MP : कोहन नदी में डूबे 3 लोगों के शव बरामद, तेज बहाव में बहे थे ट्रैक्टर-ट्रॉली

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

Iran-Israel War : इजराइल से तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति को PM मोदी ने किया फोन, आखिर क्या है भारत की चिंता

अगला लेख