चांद पर फतह की ISRO की दमदार तैयारी, पूरा किया चंद्रयान-2 का पूर्वाभ्यास, 22 जुलाई को होगा लांच

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (09:24 IST)
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने GSLV मार्क III-M1, चंद्रयान 2 के लॉन्च व्हीकल का पूर्वाभ्यास पूरा कर लिया है। इसका प्रदर्शन सामान्य है। यह जानकारी इसरो ने शनिवार-रविवार की रात एक ट्‍वीट से दी। इसरो ने कहा कि यह 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में इसरो ने बताया कि "GSLV मार्क III-M1, चंद्रयान 2 मिशन पूरा होने का पूर्वाभ्यास लॉन्च, प्रदर्शन सामान्य है।' इससे पहले 15 जुलाई को चंद्रयान-2 तकनीकी खामी पाए जाने के बाद रॉकेट को लॉन्च से एक घंटा पहले रोक दिया गया था।
 
गौरतलब है कि 15 जुलाई को चंद्रमा पर दूसरे भारतीय मिशन को टेकऑफ करने से 1 घंटे पूर्व कुछ तकनीकी खामी के कारण इसे टालना पड़ा था। चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण चांद दक्षिण ध्रुव पर एक रोवर को उतारने के उद्देश्य से किया जाएगा।
 
रॉकेट में एक तकनीकी परेशानी के कारण 15 जुलाई की सुबह लांच को रोक दिया गया था। यह परेशानी तब आई थी जब लिक्विड प्रोपेलेंट को रॉकेट के स्वदेशी क्रायोजेनिक अपर-स्टेज इंजन में लोड किया जा रहा था। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने जल्दबाजी करने की बजाय लॉन्चिंग रोकने के लिए इसरो की तारीफ की थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत, एयरपोर्ट पहुंचे मोदी

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

अगला लेख