चन्द्रयान-2 : इसरो के इतिहास में पहली बार मिशन की कमान दो महिला वैज्ञानिकों के हाथ

Webdunia
सोमवार, 22 जुलाई 2019 (12:26 IST)
श्रीहरिकोटा। चंद्रयान-2 सोमवार को यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना हो गया। इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट GSLVMkIII-M1 के जरिए अपराह्न 2 बजकर 43 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। चन्द्रयान-2 की कमान दो महिला वैज्ञानिक संभाल रही हैं।

इसरो के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी अंतरिक्ष मिशन की कमान दो महिला वैज्ञानिकों के हाथों में होगी। इसमें वनिता मुथैया चन्द्रयान-2 मिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। दूसरी वैज्ञानिक रितु करिढाल मिशन डायरेक्टर के रूप में इस मिशन पर काम कर रही हैं।
 
ALSO READ: आप भी यहां देख सकते हैं Chandrayaan-2 की लाइव स्ट्रिमिंग
 
इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 को संभव करने वाले स्टाफ में 30 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। भारत का यह मिशन सफल हो जाता है तो चंद्रयान-2 दुनिया का पहला ऐसा मिशन बन जाएगा, जो चन्द्रमा की दक्षिणी सतह पर उतरेगा। यह वह अंधियारा हिस्सा है, जहां ‍अब तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है।
 
ALSO READ: फिर इतिहास रचेगा भारत, 2.43 मिनट पर होगी चन्द्रयान-2 की लांचिंग, ISRO ने किए 4 बड़े बदलाव
वनिता मुथैया : इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इंजीनियर और डाटा विश्लेषण विशेषज्ञ हैं। चन्द्रयान-2 का मुख्य उद्देश्य पानी, विभिन्न धातुओं और खनिजों सहित चन्द्रमा की सतह के तापमान, विकिरण, भूकंप आदि का डेटा इकट्ठा करना है। ऐसे में वनिता का कार्य मिशन से जुटाए डाटा का विश्लेषण रहेगा। वनिता चंद्रयान-1 के लिए भी यह काम कर चुकी हैं। वे भारत के रिमोट सेन्सिंग उपग्रहों की व्यवस्था भी संभालती रही हैं। उन्हें चंद्रयान-2 प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। वनिता मुथैया को 2006 में सर्वोत्तम महिला वैज्ञानिक पुरस्कार भी मिल चुका है।
ALSO READ: चन्द्रयान-2 को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा 'बाहुबली', जानिए खास 5 बातें
रितु करिढाल : वे एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम इंजीनियर हैं। 1997 में वे इसरो से जुड़ीं। वे डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग में माहिर हैं और उन्होंने उपग्रह संचार पर कई रिचर्स पेपर लिखे हैं। भारत की 'रॉकेट वुमेन' के नाम से लोकप्रिय रितु इससे पहले मार्स मिशन या मंगलयान की भी डिप्टी ऑपरेशन्स डायरेक्टर रह चुकी हैं। रितु को 2007 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से इसरो की युवा वैज्ञानिक का अवॉर्ड मिला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dating App के जरिए दिल्ली की महिला से 18 लाख की ठगी, जालंधर में पकड़ाया आरोपी छात्र

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Republic Day परेड में इस बार Dhruv और Tejas नहीं आएंगे नजर, जानिए क्‍या है कारण...

Saif Ali Khan मामले में अब तक जो पता है, घर में क्यों घुसा था हमलावर, मेड ने कहा- मुझे बंधक बनाया, 1 करोड़ मांगे, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल और हमास में सीजफायर पर नहीं बनी बात, नेतन्याहू ने बताया क्यों लटका समझौता?

LIVE : पीएम मोदी आज ऑटो एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

रिपोर्ट में खुलासा, भारत में इस साल 90 करोड़ के पार होगी इंटरनेट यूजर्स की संख्‍या

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ के दौरान 6 दिन में 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, नरसिंहानंद ने आचार्यों पर लगाया वैभव दिखाने का आरोप

Saif Ali Khan की हाउस हेल्पर का चौंकाने वाला खुलासा, क्या हमले के समय करीना फ्लैट में थीं

अगला लेख