dipawali

दिवाली से पहले चंद्रयान 2 की बड़ी उपलब्धि, बताया चंद्रमा पर सूर्य के कोरोनल मास का असर

इसरो के चंद्रयान-2 मिशन ने पहली बार सूर्य से निकले कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के चंद्रमा पर पड़ने वाले प्रभावों का सीधा अवलोकन किया है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (11:23 IST)
Chandrayaan 2 news in hindi : भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने अपने वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग कर चंद्रमा पर सूर्य के कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के प्रभावों का पहली बार अवलोकन किया है। इसरो ने कहा कि इस अवलोकन से चंद्रमा के बाह्यमंडल, चंद्रमा के अत्यंत पतले वायुमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी।
 
चंद्रयान 2 को 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा से लांच किया गया। वह अपने साथ 8 पेलोड ले गया था। लैंडिंग के प्रयास के दौरान विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था, फिर भी आर्बिटर पूरी तरह से कार्य कर रहा है।
 
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-2 पर लगे पेलोडों में से एक चंद्रा एटमास्फेरिक कंपोजिशनल एक्सप्लोरर 2 ने सूर्य से निकलने वाले कोरोनल मास के चंद्रमा के बाह्यमंडल पर पड़ने वाले प्रभावों को रिकॉर्ड किया है। चंद्रयान-2 के अवलोकनों से पता चला है कि जब सूर्य का यह विशाल तूफान चंद्रमा से टकराया, तो चंद्रमा के दिन के समय के बाह्यमंडल का कुल दबाव अचानक बढ़ गया। चेस-2 ने रिकॉर्ड किया कि वातावरण में परमाणुओं और अणुओं का घनत्व दस गुना से भी अधिक बढ़ गया था।
 
 
चंद्रमा पर कोरोनाल मास इजेक्शन (सीएमई) के प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखने का दुर्लभ अवसर 10 मई, 2024 को आया था। यह वृद्धि पहले के सैद्धांतिक मॉडलों के अनुरूप है, जिनमें इस तरह के प्रभाव की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन चंद्रयान-2 पर लगे पेलोड ने पहली बार ऐसा प्रभाव देखा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

H-1B वीजाधारकों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने दी बड़ी राहत

पंजाब के किसानों का सहारा बने CM योगी, बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गेहूं के बीज

पुलिस स्मृति दिवस पर योगी ने 3 शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरों की पत्नियों को किया सम्मानित

UP : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यानाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख