चंद्रयान 2 प्रक्षेपण : नेहरू के गुणगान पर कांगेस हुई ट्रोल, कहा- चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे नेहरू

Webdunia
सोमवार, 22 जुलाई 2019 (23:03 IST)
नई दिल्ली। भारत के दूसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान 2' के प्रक्षेपण के दिन अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए निधि उपलब्ध कराने में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका का उल्लेख करने पर कांग्रेस की सोमवार को ट्विटर पर आलोचना की गई।
 
ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस का मजाक उड़ाया और उस पर करीब-करीब हर चीज का श्रेय लेने के लिए कूद पड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने नेहरू के मीम भी पोस्ट किए।
 
'चंद्रयान 2' के प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद कांग्रेस ने कहा कि यह 1962 में इनकोस्पर के मार्फत अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए निधि उपलब्ध कराने में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि को याद करने का सही समय है। इनकोस्पर ही बाद में इसरो बना। डॉ. मनमोहन सिंह को भी 2008 में 'चंद्रयान 2' परियोजना को मंजूरी देने के लिए याद किया जाए।
 
कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद तो प्रतिक्रिया देने वालों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। नेहरू सबसे आगे चलने वाले ट्रेंडिंग शब्द बन गए। एक ट्वीट में लिखा गया है कि यह इसरो की दशा बनाम गांधी परिवार की दशा को याद करने का सही समय है।
 
कुछ मीम में साइकल या बैलगाड़ी पर रॉकेट के कुछ हिस्से ले जाने के चित्र और एक बैलगाड़ी पर आर्यभट्ट उपग्रह के हिस्से ले जाने की तस्वीर सामने आई। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि इसरो वैज्ञानिक बैलगाड़ी में उपग्रह ले जाते थे जबकि इंदिरा अपने पोते की भव्य जन्मदिन पार्टी हवाई जहाज में मनाती थीं। एक अन्य ट्वीट में यह कहकर मजाक उड़ाया गया कि नेहरू चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख