Chandrayaan 3 Mission : चंद्रयान-3 ने तय की 2 तिहाई दूरी, शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में करेगा प्रवेश

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (18:15 IST)
Chandrayaan 3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग 2 तिहाई दूरी तय कर ली है। अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया 5 अगस्त को शाम करीब 7 बजे के लिए निर्धारित है।
 
चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया।
 
इसरो के अनुसार कल एक और महत्वपूर्ण प्रयास में अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे के लिए निर्धारित है।
 
इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया जाएगा जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास होगा। इससे पहले, उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने बताया, चीन का भारत की कितनी जमीन पर है अवैध कब्जा

बिहार रैली में अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, SIR के विरोध को लेकर लगाया यह आरोप

उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चुनाव आयोग पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- वोट चोरी की जांच करें, हम आपको सबूत भी दिखा रहे...

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 12 हजार करोड़ की सब्सिडी, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

अगला लेख