Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 का तीसरा ऑर्बिट बदला गया, ISRO ने बताया अब 20 जुलाई क्यों है बड़ी तारीख

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (17:53 IST)
बेंगलुरु। Chandrayaan-3  big update : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार को चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी मुख्यालय ने कहा कि उन्नयन की अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दोपहर 2 से 3  बजे के बीच अंजाम दिए जाने की योजना है।
 
एजेंसी ने कहा कि तीसरी कक्षा उन्नयन प्रक्रिया आईएसटीआरएसी (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमान नेटवर्क)/इसरो, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक पूरी की गई। चंद्रमा के लिए चंद्रयान-तीन मिशन को 14 जुलाई को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।
<

Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.

The third orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru.

The next firing is planned for July 20, 2023, between 2 and 3 pm IST.

— ISRO (@isro) July 18, 2023 >
साउथ पोल पर करेगा लैंड : चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की रिचर्स करेंगे। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।
 
23 को करेगा लैंड : स्पेसक्राफ्ट 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। 5 तारीख को चंद्रमा की ग्रैविटी स्पेसक्राफ्ट को कैप्चर करेगी। 23 तारीख को ये चंद्रमा पर लैंड करेगा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

क्या जय फिलिस्तीन कहने पर जा सकती है ओवैसी की लोकसभा सदस्यता?

Rahul Gandhi salary: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कितनी होगी सैलरी, कितनी होगी ताकत

भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल की दुआ कर रहे हैं अफगान शरणार्थी

Liquor Policy Case : 3 दिन की CBI रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Pakistan : PM शहबाज ने की इमरान के साथ सुलह की पेशकश, बोले- आइए बैठकर बात करें...

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

लैपटॉप पर काम करते-करते बैंक कर्मचारी को आया हार्टअटैक, मौत

नगालैंड में 20 साल बाद हुआ नगर निकाय चुनाव, मतदान संपन्न

Video : नेता विपक्ष बनने पर क्या बोले Rahul Gandhi, जारी किया वीडियो

अगला लेख
More