आर्मी एक्ट में बड़ा बदलाव, ले. जनरल स्तर का अधिकारी भी बन सकेगा CDS

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (16:53 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आर्मी एक्ट में बड़ा बदलाव किया है। नए बदलाव के मुताबिक अब लेफ्टिनेंट जनरल स्तर का अधिकारी भी चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) बन सकेगा। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 
 
जानकारी के मुताबिक सरकार ने उम्र को लेकर भी इस पद के लिए बदलाव किया है। अब 62 साल से ज्यादा उम्र का सैन्य अधिकारी भी इस पद के योग्य होगा, वहीं लेफ्टिनेंट जनरल स्तर का अधिकारी भी सीडीएस बन सकेगा। नौसेना और वायुसेना के इस रैंक के समकक्ष अधिकारी सीडीएस बन सकेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि देश पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद से यह पद खाली है। इससे पहले जनरल स्तर का अधिकारी इस पद के योग्य माना जाता था। जनरल रावत को सेवानिवृत्ति के बाद यह पद दिया गया था। 
 
दिसंबर 2019 में भी किया था संशोधन : सरकार द्वारा दिसंबर 2019 में भी सेना के नियमों संशोधन किया था। तब इस संशोधन के बाद जनरल रावत को सीडीएस बनाया गया था। जनरल रावत का दिसंबर 2021 में हे‍लीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख