बैकफुट पर चन्नी सरकार, सोनिया गांधी के साथ नजर आईं कैप्टन की फ्रेंड अरूसा आलम

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:36 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम के आईएसआई (ISI) लिंक की जांच करवाने की तैयारी कर रही चरणजीत सिंह चन्नी सरकार एक तस्वीर सामने आने के बाद बैकफुट पर आ गई। 
 
दरअसल, पाकिस्तान की डिफेंस जर्नलिस्ट अरूसा आलम एक फोटो में सोनिया गांधी के साथ नजर आ रही हैं। वे सोनिया से हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, कैप्टन के मीडिया सलाहकार द्वारा अरूसा आलम की फोटो सोनिया गांधी के साथ ट्विटर पर शेयर करने के बाद अब मामला ही पलट गया है। 
 
अब पंजाब के उपमुख्‍यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मामले में ISI कनेक्शन की जांच करवाने की मांग से पीछे हट गए हैं। रंधावा ने कहा था कि यह दो देशों का मामला है और इसकी जांच रॉ कर सकती है। रंधावा ने ही इस मामले को तूल दिया था। हालांकि सोनिया के साथ आलम की तस्वीर सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। 
दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने रंधावा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब कैप्टन सिंह मुख्‍यमंत्री थे तब उन्होंने यह मामला क्यों नहीं उठाया। बादल ने कहा कि ‍अकाली दल इस मामले को लगातार उठाता रहा है। (फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख