महाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से लगी आग, 8 लोगों की मौत, 64 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 मई 2024 (00:18 IST)
Chemical factory explosion accident in Maharashtra : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन कारखाने में गुरुवार अपराह्न विस्फोट होने के बाद आग लग गई, जिसके कारण कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अन्य घायल हो गए। विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों का खर्च सरकार वहन करेगी। राज्य उद्योग विभाग ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों का खुलासा होगा।
ALSO READ: रिहायशी इलाक़ों में विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल से हज़ारों बच्चे हताहत
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के फेज-दो में स्थित ‘अमुदान केमिकल कंपनी’ के एक बॉयलर में अपराह्न करीब 1.40 बजे विस्फोट होने से भीषण आग लग गई और आसपास के कारखानों में भी फैल गई। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग आसपास के कारखानों में काम कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना को बताया भयावह : राज्य उद्योग और श्रम विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि कारखाने का बॉयलर भारत बॉयलर विनियम, 1950 के तहत पंजीकृत नहीं था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना को भयावह बताते हुए कहा कि रसायन कारखाने के आसपास के कारखानों में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 
उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और साठ से अधिक घायल हुए हैं। सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और उद्योगों को खतरों के आधार पर ए, बी और सी के रूप में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में नदी में पलटी नाव, एसडीआरएफ के 3 जवान डूबे
शिंदे ने कहा, पूरे राज्य में लाल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी खतरनाक औद्योगिक इकाइयां तुरंत बंद कर दी जाएंगी। ऐसी इकाइयों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने या इंजीनियरिंग और आईटी जैसे उपयोग (श्रेणी) को बदलने का विकल्प दिया जाएगा...लोगों के जीवन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
 
मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता : मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों का खर्च सरकार वहन करेगी। राज्य उद्योग विभाग ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों का खुलासा होगा।
 
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि इस घटना में पांच पुरुषों और दो महिलाओं के शव इतने अधिक झुलस गए कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
 
उन्होंने कहा, घायलों का इलाज एम्स, नेप्च्यून और ग्लोबल अस्पतालों में किया जा रहा है और हर तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव कार्य के लिए विभिन्न टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।
ALSO READ: ठाणे के 1000 से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार
अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन दल, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी बचाव अभियान में हिस्सा ले रही है। सामंत ने बताया कि जिस कारखाने में विस्फोट हुआ वह पिछले कुछ महीनों से परिचालन में नहीं था और कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू हुआ था। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत, स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे और विधायक राजू पाटिल ने मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र का दौरा किया।
 
1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज : घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कारखाने में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरारें आ गईं जबकि कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कारखाने के ऊपर धुएं के घने बादल छाए देखे जा सकते हैं।
 
बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चल रहा : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजीनगर में कहा कि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चल रहा है तथा उन्होंने जिलाधिकारी को घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले में खतरनाक रासायनिक कारखानों को डोंबिवली से अंबरनाथ एमआईडीसी में स्थानांतरित करने की योजना है। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 73 पाकिस्तानी एजें‍ट गिरफ्तार, क्या बोले CM हिमंत सरमा

फैज की नज्म पढ़ी तो अभिनेता की पत्नी पर हो गया मुकदमा, आयोजक भी नप गए

MP में मेट्रो परियोजना से तुर्किये की कोई कंपनी जुड़ी मिले तो ठेका तुरंत करें रद्द, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए आदेश

राहुल गांधी बोले, भाजपा का मॉडल अरबपतियों को धन देना, कांग्रेस का मॉडल गरीबों की जेब में पैसा डालना

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

अगला लेख