पवित्र गुफा पहुंची 'छड़ी मुबारक', अमरनाथ यात्रा संपन्न

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (13:40 IST)
श्रीनगर। श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रसिद्ध छड़ी मुबारक के पवित्र गुफा पहुंचने के साथ ही गुरुवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया।        

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालताल मार्ग से दो जुलाई को शुरू हुई थी,  इस यात्रा के दौरान 2.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। ज्यादातर तीर्थयात्रियों ने 45 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के बजाय 16 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा की।       
            
महंत दीपेन्द्र गिरि के नेतृत्व में आज सुबह पंजतरनी से शुरू हुई 'छडी मुबारक' की यात्रा में बड़ी संख्या में साधुओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बम बम भोले और हर हर महादेव जैसे नारों की गूंज के साथ 'छड़ी मुबारक' को पवित्र गुफा में लाया गया। 
            
छड़ी मुबारक के यहां पहुंचने के बाद शुरू हुई पूजा आज दिनभर चलेगी शाम को छड़ी मुबारक को रात्रि विश्राम के लिए पंजतरनी लाया जाएगा। कल रात तक छड़ी मुबारक पहलगाम पहुंचेगी। पहलगाम के ही लिड्डीर नदी पर 'पूजा और विसर्जन' के बाद साधु-संतों के लिए  परंपरिक 'कढ़ी-पकौड़ा' भंडारा का आयोजन किया जाएगा।        
      
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के 47वें दिन 104 यात्रियों ने बाबा बर्फानी का दर्शन किए तथा अब तक दो लाख बीस हजार 399 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। (वार्ता)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख