छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कल होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

Webdunia
शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (21:20 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान और मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ को लेकर गहन मंथन किया। अब रविवार को विधायक दल की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
 
 
गांधी ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नेताओं टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत के साथ अपने आवास 12, तुगलक लेन पर मंत्रणा की। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की यह तीसरे दौर की बातचीत थी। राज्य में पार्टी ने 15 साल बाद दो-तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की है। इस बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए।
 
सूत्रों ने बताया कि संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी भी इसमें मौजूद थीं। बैठक के बाद पुनिया ने बताया कि रविवार को 12 बजे रायपुर में विधायक दल की बैठक है जिसमें नए मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी।
 
सूत्रों के अनुसार पार्टी रविवार को ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश करेगी और सोमवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। कांग्रेस आलाकमान पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के लिए कमलनाथ के नाम पर स्वीकृति दे चुका है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर खुलेगी पाकिस्तान की पोल, शिंदे के नेतृत्व में आज UAE रवाना होगा पहला डेलिगेशन

भारत के हाथ लगी नवीनतम चीनी मिसाइल, टेक्नोलॉजी का हो सकता है खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 73 पाकिस्तानी एजें‍ट गिरफ्तार, क्या बोले CM हिमंत सरमा

फैज की नज्म पढ़ी तो अभिनेता की पत्नी पर हो गया मुकदमा, आयोजक भी नप गए

MP में मेट्रो परियोजना से तुर्किये की कोई कंपनी जुड़ी मिले तो ठेका तुरंत करें रद्द, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए आदेश

अगला लेख