पी. चिदंबरम का बड़ा आरोप, खुद को आरबीआई का मालिक समझती है सरकार...

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (10:56 IST)
नई दिल्‍ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मालिक मानती है और वह केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को नहीं समझती।


लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने शक्तिकांत दास को आरबीआई का गवर्नर बनाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि जो अधिकारी नोटबंदी का मुखर समर्थक था, उसे देश के केंद्रीय बैंक में मुख्य पद पर बैठा दिया गया। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि दास आरबीआई के अधिकारों और स्वायत्तता को समझेंगे।

चिदंबरम ने कहा, मुझे इस बात की चिंता है कि दो व्यक्तियों को दो अहम पद पर नियुक्त किया गया और दोनों ही व्यक्ति नोटबंदी के मुखर समर्थक थे। चिदंबरम ने कहा, मैं शक्तिकांत दास से निष्ठापूर्वक उम्मीद और अपील करता हूं। आप अब आरबीआई के गवर्नर हैं और आर्थिक मामलों के सचिव, वित्त आयोग के सदस्य नहीं हैं। आप देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर हैं, और इसलिए आपको केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता और अधिकारों को समझना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख