मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पद छोड़ा, लौटेंगे अमेरिका

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (15:51 IST)
नई दिल्ली। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पारिवारिक कारणों से अपना पद छोड़कर अमेरिका लौट रहे हैं।
 
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि सुब्रमण्यन ने कुछ दिनों पहले उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अमेरिका जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने पद छोड़ने को लेकर पारिवारिक कारणों का हवाला दिया था। उनका यह व्यक्तिगत कारण है, लेकिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वे बगैर किसी विकल्प के पद छोड़  गए हैं, लेकिन उनके निर्णय से सहमत होना होगा।
 
फेसबुक पोस्ट में मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद छोड़ने के निर्णय की जानकारी देने के बाद सुब्रमण्यन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जेटली को धन्यवाद देते हुए लिखा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार का बहुत ही सम्मानित काम होता है और अब तक यह पद उनके लिए बहुत ही उत्साहजनक रहा है।
 
पीटरसन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के वरिष्ठ फैलो सुब्रमण्यन को अक्टूबर 2014 में देश का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का था, जो 16 अक्टूबर 2017 को समाप्त हो गया था, लेकिन पिछले वर्ष सितंबर में उन्हें 1 वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था।
 
मुख्य आर्थिक सलाहकार का प्रमुख काम वित्तमंत्री को वृहद अर्थव्यवस्था के मामलों में सलाह देना होता है और उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में आर्थिक सर्वेक्षण और अर्द्धवार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करना भी शामिल होता है। सुब्रमण्यन से पहले रघुराम राजन सितंबर 2013 तक इस पद पर तैनात थे। राजन ने रिजर्व बैंक का गर्वनर नियुक्त किए जाने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख