'सेवा विधेयक' को लेकर CM केजरीवाल ने साधा निशाना, केंद्र सरकार पर लगाया यह आरोप...

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (21:56 IST)
CM Kejriwal targeted the central government : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सेवा मामले पर अध्यादेश इसलिए लाया गया था, क्योंकि धनबल और प्रवर्तन निदेशालय (ED) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का डर कारगर नहीं रहा।
 
विधानसभा में उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सेवा विधेयक के माध्यम से लोकतंत्र का संघी मॉडल लेकर आई है। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी के लिए पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अध्यादेश और विधेयक के माध्यम से दिल्ली के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था की कई शैलियां हैं जैसे वेस्टमिंस्टर शैली और संसदीय शैली। ये लोग (भाजपा) इस विधेयक के माध्यम से लोकतंत्र की संघी शैली लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, सेवा मामले पर अध्यादेश इसलिए लाया गया क्योंकि धनबल और ईडी तथा सीबीआई का डर दिल्ली में कारगर नहीं रहा।
 
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि हाल में भाजपा के किसी नेता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था, हम तुम्हें झुका देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कोई भी ताकत केजरीवाल और दिल्ली के दो करोड़ लोगों को झुका नहीं सकती।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट हार जाएगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : गुजरात के पलसाना में 10 घंटे में 153 मिमी बारिश, कई इलाकों में जल भरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

MP के मंत्री विश्वास सारंग पर चढ़ा T-20 वर्ल्डकप की जीत का खुमार, स्टंटबाजी वायरल

Weather update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, Lonavala में झरने में बहने से 5 लोगों की मौत

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

अगला लेख
More