मुझे भी विदेश नीति पर पूछने का हक है, विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर भगवंत मान का पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (22:08 IST)
Chief Minister Bhagwant Mann questions on Modi foreign visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना को विदेश मंत्रालय द्वारा ‘गैर जिम्मेदाराना’ करार दिए जाने के बाद बाद, शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क्या उन्हें विदेश नीति के बारे में सवाल पूछने का अधिकार नहीं है? उन्होंने फिर से कहा कि प्रधानमंत्री के पास विदेश दौरे के लिए तो समय है, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की चिंताओं को दूर करने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।
 
विदेश मंत्रालय ने मोदी की विदेश यात्राओं की मान द्वारा की गई आलोचना को बृहस्पतिवार को 'गैर-जिम्मेदाराना' करार दिया था। मान का नाम लिए बिना मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ‘राज्य के एक उच्च पदाधिकारी’ द्वारा की गई उन अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जिसमें मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों की अनदेखी की गई है।
 
अदाणी का कारोबार कराने विदेश जाते हैं मोदी : विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मान ने शुक्रवार को कहा कि क्या मुझे विदेश नीति के बारे में सवाल करने का अधिकार नहीं है कि आप वहां क्या करने जा रहे हैं? आपने वहां क्या किया है? हमें बताएं। क्या हमें अधिकार नहीं है? मान ने कहा कि मैंने विदेश नीति के बारे में जानना चाहा कि आप जहां भी जाते हैं, अदाणी का कारोबार वहीं क्यों शुरू होता है? इसका मतलब है कि वह उन्हें वहां ले जाते हैं। आप यह क्यों नहीं स्वीकार करते कि आप वहां किसी का कारोबार कराने जाते हैं? क्या हमें पूछने का अधिकार नहीं है? हम पूछेंगे। मैं आगे भी उनसे पूछूंगा।
 
उन्होंने कहा कि क्या हम प्रधानमंत्री से यह नहीं पूछ सकते कि आप वहां क्यों गए थे और उनके साथ क्या समझौता हुआ था? जब पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते खराब हुए, तो क्या कोई देश हमारे साथ खड़ा हुआ? कोई भी खड़ा नहीं हुआ। लेकिन मोदी साहब पूरी दुनिया घूमे। मैग्नीशिया, तर्वेशिया... पता नहीं ये कौन से देश हैं। हमें तो उनके नाम भी नहीं मालूम और वह वहां चले जाते हैं।
 
पंजाब और हरियाणा जल विवाद : पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले 140 करोड़ लोगों से बात करके उनके मुद्दों का समाधान करें। मान ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को सुलझा नहीं सकते और कहते हैं कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोक सकते हैं।
 
उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया था कि वह मात्र 10,000 की आबादी वाले देश से सम्मान प्राप्त कर खुश हो रहे हैं, जबकि अपने देश के ज्वलंत मुद्दों की ‘उपेक्षा’ कर रहे हैं। मान ने कहा था कि प्रधानमंत्री जी घाना गए हैं? क्या वह घाना से वापस आ गए हैं? क्या वह आज वापस आएंगे? देश लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा था, ‘... वह उस देश में नहीं ठहर रहे हैं, जहां 140 करोड़ लोग रहते हैं। वह जिन देशों का दौरा कर रहे हैं, उनकी आबादी 10,000 है। और उन्हें वहां के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया। यहां, 10000 लोग जेसीबी मशीन (मिट्टी हटाने वाली मशीन) देखने के लिए एकत्र हो जाते हैं। मोदी ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया की पांच देशों की यात्रा के बाद बृहस्पतिवार को स्वदेश लौट आए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख