बिहार के लोगों पर केजरीवाल का बेतुका बयान, 500 का टिकट लेकर आते हैं और 5 लाख का इलाज करवाते हैं

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (15:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिहार के लोगों पर दिए बयान से बवाल मच गया है। केजरीवाल ने कहा था कि बिहार से लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख रुपए का इलाज करवाकर वापस चले जाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा होने से उनको खुशी मिलती है क्योंकि वे हमारे ही देश के लोग हैं, लेकिन दिल्ली की अपनी क्षमता है, दिल्ली कैसे पूरे देश की सेवा कर सकती है? अरविंद केजरीवाल ने यह बयान रविवार को दिया है। केजरीवाल के इस बयान के बाद बवाल मच गया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोगों के प्रति अरविंद केजरीवाल का घृणा का भाव निकलकर सामने आया है। तिवारी ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां बहुत बड़े-बड़े अस्पताल हैं और 5 लाख रुपए के इलाज की व्यवस्था मोदी सरकार ने दी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के लोग सिर्फ दिल्ली ही नहीं मुंबई और बेंगलुरु में भी इलाज कराते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके साथ व्यक्तिगत शत्रुता निकाल रहे हैं और दिल्ली की जनता उनको इसका जवाब देगी।

दिया सर्वे का हवाला : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में एक बॉर्डर के अस्पताल का सर्वे कराया था और पाया कि वहां पर 80 प्रतिशत मरीज बाहर के राज्यों के मिले। मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस बयान को लेकर उनके ऊपर निशाना साधा जा रहा है।

हालांकि खुद अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्हें भी अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली से बाहर जाना पड़ा था, उन्‍होंने बेंगलुरु जाकर अपना इलाज करवाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख