Hanuman Chalisa

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर चलेंगे मिर्ची के गोले!

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (10:38 IST)
श्रीनगर। सरकार पैलेट गन की जगह अब कश्मीर में पावा शेल्स के इस्तेाल पर विचार कर रही है। पावा शेल मिर्ची के गोले हैं, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता।
 
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि सरकार कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल और उस पर ऊपजे विवाद से वाकिफ है।
 
उन्होंने सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जल्द ही इसका विकल्प हमारे पास होगा, वहीं अब खबर है कि गृह मंत्रालय का एक एक्सपर्ट पैनल पैलेट गन की जगह पावा शेल्स के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है। 
 
घाटी में बीते 49 दिनों से जारी अशांति और हिंसा के दौर में पत्थरबाजी और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबल पैलेट गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये छोटे-छोटे धातु के छर्रे होते हैं, जो शरीर में जाकर चुभ जाते हैं। इस ओर विवाद तब गहराया जब पैलेट गन से घायल कई लोगों के आंखों की रोशनी तक खोने की बात सामने आई।
 
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, गृह मंत्रालय की एक्सपर्ट कमेटी मिर्ची के गोलों को धातु के छर्रे के विकल्प के तौर पर देख रही है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
 
बताया जाता है कि इन गोलों का निर्माण ग्वालियर में किया जाएगा। पावा गोले का एक साल से परीक्षण किया जा रहा है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख