चीन ने साझा की ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी की जानकारी, मानसून में मिलेगी बड़ी राहत

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (14:23 IST)
नई दिल्ली। तकरीबन 1 साल के अंतराल के बाद चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी की हाईड्रोलॉजिकल (जल विज्ञान संबंधी) जानकारी भारत के साथ साझा करना शुरू कर दिया है। 
 
जल संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि चीन ने 15 मई से ब्रह्मपुत्र नदी की जानकारी साझा करना शुरू कर दिया है जबकि 1 जून से सतलुज से संबंधित आंकड़े साझा किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर मार्च में वार्ता की थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। 
 
पिछले साल चीन ने बाढ़ में हाइड्रोलॉजिकल जानकारी एकत्र स्थलों के बह जाने का कारण बताकर  डेटा साझा करने से इंकार कर दिया था। यह भी एक संयोग ही था कि मानसून के दौरान ही 73  दिन का डोकलाम गतिरोध चला था। यह भी संयोगवश हो रहा है कि दोनों देशों की सेनाओं के  बीच सालाना अभ्यास पर सहमति होने के साथ ही हाइड्रोलॉजिकल जानकारी साझा की जा रही  है। यह अभ्यास डोकलाम गतिरोध की वजह से नहीं हो पाया था। 
 
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश और असम में बहती है और बांग्लादेश से होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा करना अहम है, क्योंकि इससे पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से संबंधित जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

India-US trade deal : डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

देश को मिलेंगे 4 नए रेल नेटवर्क, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए परियोजनाओं की लागत

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

अगला लेख