शीला दीक्षित पर भड़के केजरीवाल, मोदी राज में सरकार चलाने की चुनौती दी

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (14:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सरकार चलाने  के 'ज्ञान' पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इतने बिफर पड़े कि उन्होंने मोदी राज में उन्हें एक साल शासन करने की चुनौती दे डाली।
 
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया था। शीला ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा संभव नहीं होने की बात करते हुए कहा था कि केन्द्र में किसी भी पार्टी की सरकार हो, दिल्ली की सरकार को उसके साथ मिलकर ही काम करना होगा।
 
दिल्ली में उपराज्यपाल के पद पर चाहे नजीब जंग रहे हों या वर्तमान अनिल बैजल, दिल्ली में सरकार चलाने के अधिकार को लेकर केजरीवाल की तकरार बराबर चलती रही है। सरकार चलाने के अधिकार का मामला न्यायालय तक पहुंचा और वहां से भी केजरीवाल को झटका भी लगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजधानी में उपराज्यपाल के प्रशासनिक अधिकार को सर्वोपरि माना है।
 
केजरीवाल शासन चलाने में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता की सलाह से काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा, 'शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलों से रो दी थी। सरकारी स्कूलों, अस्पतालों का बुरा हाल था। निजी स्कूल मनमाना शुल्क बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया। आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार, अपने उपराज्यपाल थे। मैं चैलेंज करता हूं एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो।'
 
इतना ही नहीं, उन्होंने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री का जिक्र करके कहा, 'कृपया यह ज्ञान पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री को भी दें।' पुड्डुचेरी में वी नारायणस्वामी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार है और वहां भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी किरण बेदी उपराज्यपाल हैं। कई मौकों पर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री में तनातनी सामने आ चुकी है।
 
इस बीच शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि दिल्ली विशेष प्रकार का प्रदेश है और केंद्र सरकार की यहां शासन में आंशिक भूमिका है। उन्होंने कहा, 'हमें सहयोग करके काम करना चाहिए। मेरे 15 वर्ष के शासनकाल में हमारा कभी भी केंद्र अथवा उपराज्यपाल से कोई विवाद नहीं रहा। काम न करने के लिए उपराज्यपाल से विवाद का बहाना नहीं चल सकता। जनता को शासन चाहिए, शिकायतें नहीं।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख