उपराष्ट्रपति नायडू के अरुणाचल दौरे से चीन को आपत्ति, भारत ने किया पलटवार

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (17:20 IST)
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अरुणाचल प्रदेश दौरा चीन को रास नहीं आया। हालांकि भारत ने चीन की आपत्ति को दरकिनार करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। इस तरह के दौरे भारतीय राजनेता करते रहते हैं। 
 
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारतीय नेता अन्य राज्यों की तरह अरुणाचल में भी नियमित यात्रा करते हैं। दरअसल, भारत ने ऐसा बयान जारी कर चीन को बता दिया है कि उसकी आपत्तियों का भारत को कोई असर नहीं पड़ता। 
 
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बीते 9 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने राज्य विधानसभा के स्पेशल सत्र को भी संबोधित किया था। उन्होंने अरुणाचल की विरासत पर भी चर्चा की थी। 
विस्तारवादी चीन को उपराष्ट्रति का दौरा अच्छा नहीं लगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजयान बुधवार को कहा कि उसने अरुणाचल को राज्य के तौर पर मान्यता नहीं दी है और संबंधित क्षेत्र में भारतीय नेताओं की यात्राओं का कड़ा विरोध करती है। झाओ ने कहा कि भारत को चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए वास्तविक और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि द्विपक्षीय संबंध पटरी पर आ सकें। 
 
... और भारत का जवाब : दूसरी ओर, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के किसी भी राज्य में यहां के राजनेता जा सकते हैं। चीन की आपत्ति बेवजह है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। हम चीन की इस तरह की बातों को सिरे से खारिज करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख