सावधान, चीन मोड़ सकता है ब्रह्मपुत्र का प्रवाह, सबसे लंबी सुरंग बनाने की योजना

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (09:11 IST)
बीजिंग। चीन के इंजीनियर ऐसी तकनीकों का परीक्षण कर रहे हैं जिनका इस्तेमाल ब्रह्मपुत्र नदी के जलप्रवाह को अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे तिब्बत से शिनजियांग की तरफ मोड़ने के लिए 1,000 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने में किया जा सकता है।
 
तिब्बत से यह नदी पूर्वोत्तर भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है। चीन में इस नदी को यारलुंग त्सांगपो के नाम से जाना जाता है।
 
साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजिआंग को कैलिफोर्निया में बदलने के लिए प्रस्तावित सुरंग को लेकर पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है। इस सुरंग का हिमालयी क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। यह प्रस्तावित सुरंग तिब्बत के पठार से नीचे की ओर कई जगहों पर जाएगी जो वॉटरफॉल्स से जुड़ी होंगी। इससे चीन के सबसे ब़़डे प्रशासनिक संभाग को पानी मुहैया कराया जाएगा। इस संभाग का ब़़डा हिस्सा रेगिस्तानी और शुष्क घास का मैदान है।
 
दक्षिणी तिब्बत में ब्रह्मपुत्र के पानी को शिनजिआंग में तकलामाकान रेगिस्तान की तरफ मोड़ा जाएगा।  प्रस्तावित सुरंग का मसौदा तैयार करने में मददगार शोधकर्ता वांग वेई ने कहा कि 100 से अधिक वैज्ञानिकों ने शोध के लिए देशव्यापी स्तर पर विभिन्न टीमें गठित की हैं। यह मसौदा मार्च महीने में सरकार को सौंपा जा चुका है।
 
चीन की सरकार ने मध्य युनान प्रांत में इसी साल अगस्त में 600 किलोमीटर से अधिक लंबी सुरंग बनाने का काम आरंभ किया। शोधकर्ताओं का कहना है कि युनान में बन रही सुरंग नई प्रौद्योगिकी का पूर्वाभ्यास है। इसका इस्तेमाल ब्रह्मपुत्र नदी के जल प्रवाह को मोड़ने में किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख