चीन ने 2 दिन में हटाए 200 टैंक, खाली हो रहा है पैंगोंग त्सो का इलाका

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (08:57 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पिछले 10 महीने से भारत और चीन के बीच चल रहा तनाव अब कम होने लगा है। दोनों देशों के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद अब चीन बहुत तेजी से पीछे हट रहा है। मीडिया खबरों के अनुसार, पिछले 2 दिनों में उसने अपने 200 से ज्यादा टैंक हटा लिए हैं।
 
चीन और भारत की सेनाओं ने समझौते के तहत पैंगोंग लेक के उत्‍तरी और दक्षिणी तट से बुधवार सुबह से पीछे हटना शुरू कर दिया। दोनों सेनाएं इलाके में शांति और अमन कायम रखने के लिए आगे बढ़ना चाहती हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि चीनी सेना फिंगर 8 से पीछे हटने को तैयार हो गई है। अब अधिकारियों का कहना है कि भारतीय और चीनी सैनिकों का प्रारंभिक विघटन पैंगोंग झील तक सीमित है और दोनों सेनाओं को अपनी असल तैनाती पर वापस आने में और दो हफ्ते का समय लग सकता है।
 
राजनाथ ने जोर देकर कहा कि भारत ने चीन से हर स्तर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने देगा और हमारी सेना देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तत्परता के साथ मोर्चों पर डटी हुई है।
 
चीन के साथ जो भी बात हो रही है, उसमें भारत 3 सिद्धांतों का मजबूती से पालन कर रहा है। पहला, दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा को मानें, दूसरा, एलएसी को एकतरफा बदलने का प्रयास न किया जाए और दोनों देश उनके बीच हुए सभी समझौतों का पालन करें।
 
हालांकि कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सीधे-सीधे भारत के हितों पर कुठाराघात कर एलएसी को पुन: रेखांकित करने का कार्य नहीं? क्या मोदी सरकार फिंगर 3 से फिंगर 8 के बीच हमारे भूभागीय क्षेत्र में एक नया ‘बफर ज़ोन’ नहीं बना रही? क्या यह भारत की भूभागीय अखंडता से धोखा नहीं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Mathura : उफनती यमुना में श्रद्धालु जान जोखिम में डाल कर रहे परिक्रमा, प्रशासन बना मूकदर्शक

Weather Update : महाराष्ट्र में अगले 2 दिन भारी, IMD की चेतावनी, भारी बारिश से 10 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, कुल्लू में फटा बादल

जेपी नड्डा ने SIR पर राहुल गांधी को ऐसे घेरा, खड़ा हूं आज भी वहीं...जहां मेरा झूठ पकड़ाया

चिवनिंग यूपी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत, अब ब्रिटेन में पढ़ सकेंगे उत्तरप्रदेश के छात्र

Delhi : PM मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

अगला लेख