अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद, यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (14:30 IST)
लखनऊ। यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) को सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया शाहजहांपुर से चिन्मयानंद आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) की शिकायत के बाद पीजीआई पहुंचे। उन्हें तुरंत कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां डॉ. पीके गोयल के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम उनका परीक्षण कर रही है।
ALSO READ: SIT का दावा, चिन्मयानंद ने स्वीकारी गलती, कहा- शर्मिंदा हूं
उन्होंने बताया कि आज दोपहर 4 बजे तक चिन्मयानंद की एंजियोग्राफी तथा अन्य जांच की जाएगी। उसके बाद ही उनके स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। डॉ. कपूर के अनुसार, फिलहाल चिन्मयानंद की हालत स्थिर है।

सम्बंधित जानकारी

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख