Festival Posters

चोटी चोर ने उड़ाई महिलाओं की नींद, चारों ओर दहशत...

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (14:12 IST)
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में चोटी चोर का रहस्य और गहराता ही जा रहा है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और इनसे सटे राज्यों में चोटी चोर के आतंक से लोग दहशत में हैं, खासकर महिलाएं डर के मारे रात को सो नहीं पा रही हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई में तो महिलाएं चोटी चोर से बचने के लिए रात में हैलमेट पहनकर सो रही हैं। 
 
इसी क्रम में बुधवार को आगरा के गांव मुटनई में विधवा वृद्ध महिला से चुड़ैल समझ कर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इस महिला की मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया है। कहीं कहीं तो मासूम बच्चियों की चोटी काटे जाने की खबर भी है। इससे छोटी बच्चियां भी डरी हुई हैं। 
 
दूसरी ओर पुलिस लोगों को सलाह दे रही हैं कि वे इस तरह की अफवाहों के बहकावे में न आएं। मगर इस तरह की अफवाहें थमने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। चोटी चोर की दहशत एक राज्य की सीमा से बढ़कर अब पांच राज्यों में पहुंच चुकी है। पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। 
 
एक जानकारी के मुताबिक देश में अब तक 100 से ज्यादा चोटी काटने के मामले सामने आ चुके हैं। बहरहाल चोटी चोर की गुत्थी उलझती ही जा रही है। यह चोटी चोर रात के समय अपने घरों में सो रही महिलाओं की चोटी के बाल काट लेता है। इस बीच कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि चोटी कटने की घटना के पीछे भूत-प्रेत या दैवीय शक्ति का हाथ है।
 
विचित्र उपाय : अफवाहों और दावों के बीच लोग इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विचित्र सलाहें भी दे रहे हैं। दिल्ली के कुछ गांवों में लोग इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए घरों में नींबू और नीम की पत्तियां टांग रहे हैं। तो राजस्थान के कुछ इलाकों में महिलाएं एक दूसरे को लाल चूड़ी पहनने के साथ ही घर के बाहर मेहंदी के छापे लगाने की सलाह दे रही हैं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख