Publish Date: Mon, 12 Oct 2020 (15:20 IST)
Updated Date: Tue, 05 Jan 2021 (14:09 IST)
प्रशासन ने रात को कराया अंतिम संस्कार : गैंगरेप की शिकार पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने उसका शव परिजनों को नहीं सौंपा और रात में भी बिना रीति-रिवाज के पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामले में नया मोड़, पुलिस ने कहा नहीं हुआ बलात्कार : उत्तरप्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि हाथरस कांड (Hathras case) में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ था।
प्रियंका और राहुल पहुंचे हाथरस : हाथरस को लेकर उत्तरप्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका पीड़िता से मिलने पहुंचे जिस पर खूब बवाल हुआ। पहले तो उन्हें हिरासत में लिया गया लेकिन बाद उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। पढ़िए पूरी खबर
आरोपी ने कहा- परिवार को दोस्ती नहीं थी पसंद : हाथरस गैंगरेप कांड (Hathras Case) के चारों आरोपी इस समय जेल में हैं और खुद को निर्दोष बताते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को न्याय पाने के लिए पत्र भेजा है।