विहिप, बजरंग दल को अमेरिका ने बताया उग्रवादी संगठन, मच गया बवाल

Webdunia
शुक्रवार, 15 जून 2018 (15:24 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने विश्व हिंदू संगठन और बजरंग दल को उग्रवादी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया। सूची पर भारत में बवाल मच गया। विहिप ने कहा कि यदि जल्द ही यह सुधार नहीं किया जाता तो विश्व हिन्दू परिषद् वैश्विक स्तर पर सीआईए के विरुद्ध आंदोलन छेड़ेगा।
 
विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेन्द्र जैन ने कहा कि 60,000 से अधिक एकल विद्यालय तथा एक हजार से अधिक अन्य सेवा कार्य करते हुए विहिप देश के समग्र विकास के लिए समर्पित है। देश हित व हिन्दू हितों के साथ ये संगठन कभी समझौता नहीं करते। इन सब तथ्यों की जानकारी सीआइए को न हो, यह संभव नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि सीआईए द्वारा विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल को उग्रवादी धार्मिक संगठन घोषित करना घोर आपत्तिजनक, अपमानजनक तथा तथ्यों से परे है। 
 
जैन ने कहा कि सीआइए की भारत विरोधी मानसिकता उसकी कथित फैक्‍ट बुक में छापे भारत के मानचित्र से भी स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने पीओके के अलावा कश्मीर के ही कुछ अन्य भागों को पाकिस्तान में दिखाया है। यह घोर आपत्तिजनक तथा देश का अपमान है।
 
उल्लेखनीय है कि सीआईए ने अपनी इसी रिपोर्ट में आरएसएस को राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक संगठन माना है। उसका धार्मिक कट्टरता से कोई नाता नहीं है। फैक्ट बुक में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को अलगाववादी समूह तथा जमीयत उलेमा ए हिंद को धार्मिक संगठन कहा गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : रूसी राष्ट्रपति पुतिन सहित विश्व के कई नेताओं ने जताई प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

अमेरिका की 10 बड़ी चालें, जो बताती हैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हो सकते PM मोदी के दोस्त

विमान दुर्घटना पर ब्रिटिश PM स्टॉर्मर ने जताया शोक, बोले- हादसे का दृश्य भयावह, मेरी संवेदनाएं प्रभावितों के साथ

अगला लेख