CISF दिवस 2023: CISF दिवस कब मनाया जाता है?

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (11:40 IST)
- ईशु शर्मा
 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की स्थापना आज से 53 साल पहले हुई थी और 2023 में CISF अपना स्थापना दिवस 12 मार्च को हैदराबाद में माएगा। कार्यक्रमा में ग्रहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हालांकि CISF की स्थापना 10 मार्च 1969 को की गई थी पर इसका कार्यक्रम 12 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा। ये पहली बार है जब CISF का स्थापना दिवस देश की राजधानी में नहीं मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं कि क्या कार्य करती है CISF- 
 
क्या कार्य करती है CISF?
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सरकारी कारखानों, महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, गौरवपूर्ण विरासत, स्मारकों और दिल्ली मेट्रो को संरक्षण प्रदान करता है। इसके साथ ही ये बल सरकारी गोपनीय कार्यों को सुरक्षित रखना, हवाई अड्डे, बंदरगाह, ऊर्जा संयंत्र और आपदा प्रबंधन के लिए भी कार्य करता है। CISF के पास एक विशिष्ट वीआईपी (VIP) सुरक्षा है जो महत्वूपर्ण व्यक्तियों को 24 घंटे सुरक्षा उपलब्ध करवाता है। 
क्या है CISF का इतिहास? 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना 10 मार्च 1969 में संसद द्वारा पारित अधिनियम (Act of Parliament) के अंतगर्त की गई थी। 1969 में CISF को 3 बटालियनों की संख्या के साथ स्थापित किया गया था। वर्तमान समय में CISF में 1,71,635 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं और ये बल 353 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर प्रदान करता है। 
 
जाने क्या है CISF के पद? 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 3 ब्रांच है- एग्जीक्यूटिव ब्रांच (executive branch), फायर सर्विस ब्रांच (fire service branch) और मिनिस्टीरियल ब्रांच (ministerial branch)। जिसमें 6 सेक्टर शामिल हैं- पटना, नई दिल्ली (एयरपोर्ट और उत्तरी सेक्टर), मुंबई, चेन्नई और कोलकाता। इस बल के ग्रुप 'A' के पद है- 
 
1. डायरेक्टर जनरल 
2. एडिशनल डायरेक्टर जनरल 
3. इंस्पेक्टर जनरल
4. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल 
5. एडिशनल डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल 
6. कमांडेंट 
7. डिप्टी कमांडेंट 
8. असिस्टेंट कमांडेंट 
 
अधिक जानकारी या आवेदन करने के लिए आप CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख