लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश, विपक्ष का हंगामा

Webdunia
सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (12:32 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल पेश किया। शाह के बिल पेश करने के साथ ही सदन में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि शिवसेना ने सरकार का साथ दिया। इस बिल के पास होने के बाद मुस्लिम देशों आए शरणार्थियों को फायदा मिलेगा। 
 
अमित शाह ने बिल पेश करने के बाद कहा कि यह बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि आपके हर सवाल का जवाब दूंगा मगर आप वॉकआउट मत कर जाना। 
 
‍शिवसेना, बीजेडी, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, एआईएडीएमके ने इस बिल का समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने विरोध किया है। इस बिल के पास होने के बाद भारत में रह रहे हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों को यहां की नागरिकता मिल जाएगी।

कितने हैं शरणार्थी : इस समय भारत में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि से आए 21 हजार 313 शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें 25 हजार 447 हिन्दू, 5807 सिख, 55 ईसाई, 2 बौद्ध एवं 2 पारसी शामिल हैं। यदि यह बिल पास हो जाता है तो बिना किसी उपयुक्त दस्तावेज के इन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख