सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को : UPSC

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (20:01 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण स्थगित हुईं सिविल सेवा की 2020 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

यूपीएससी ने कहा कि पिछले वर्ष की सिविल सेवा एवं मुख्य परीक्षा के जरिए चुने गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 जुलाई से शुरू होगा।

इस साल प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को होनी थी लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते यह टल गई थी।कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की नई तिथि की घोषणा उन संदेहों को दूर कर देगी कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।

सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) में आयोजित होती है। इसका आयोजन यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए करता है।
देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा का हिस्सा बनने के लिए लाखों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख