सपा कार्यकर्ताओं ने बरसाए पत्थर, सांसद और पुलिस अधिकारी समेत कई जख्मी

Webdunia
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (17:53 IST)
प्रयागराज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ मंगलवार को झड़प हो गई, जिसमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि छात्र नेता और उनके समर्थक बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आए थे। बाद में उन्होंने नारेबाजी और पथराव शुरू कर दिया जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 50-60 प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस लाइन लाया गया है। उन्होंने बताया कि पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। सपा नेता विजमा यादव ने बताया कि पुलिस लाठीचार्ज में बदायूं से लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और करीब 15-20 छात्र घायल हुए हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

आज के आक्रामक राजनीतिक माहौल में विपक्ष को कुचलना ही लक्ष्य बन गया : राहुल गांधी

पहलगाम अटैक के बाद क्‍यों हो रही है फिल्‍म The Social Dilemma की चर्चा?

गुरुग्राम : वाहन दुर्घटना में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत, 5 अन्‍य गंभीर घायल

हिंदू डॉक्‍टर ने लिखा, यहां मुसलमानों के इलाज नहीं किया जाता, इसके बाद क्‍या हुआ?

Pahalgam terrorist attack : पहले पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू, सीमा हैदर को सताया सचिन से अलग होने का डर, PM मोदी से की यह अपील

अगला लेख