केजरीवाल बोले, दिल्ली बनी देश की EV राजधानी

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2023 (14:35 IST)
Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 42 ‘चार्जिंग स्टेशन’ के उद्घाटन करते हुए कहा कि दिल्ली अब देश की ईवी (Electric Vehicle) राजधानी बन गई है। यहां सबसे ज्यादा ईवी खरीदे जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 2014 के बाद से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।
 
केजरीवाल ने कहा कि हमने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए और यह ध्यान में रखते हुए ईवी को बढ़ावा देना शुरू किया कि भविष्य उसका ही है। हमने ईवी के लिए 2020 में एक नीति बनाई और लक्ष्य रखा कि 2025 तक दिल्ली में खरीदे जाने वाले सभी वाहनों में से एक-चौथाई इलेक्ट्रिक वाहन हों।
 
शहर को देश की ईवी राजधानी बनाने और वाहन खंडों में, खासकर दोपहिया वाहनों, सार्वजनिक और माल वाहक की व्यापक श्रेणी में...ईवी को तेजी से बढ़ावा देने के मकसद से अगस्त 2020 में ‘दिल्ली ईवी नीति’ लाई गई थी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली में खरीदे गए सभी वाहनों में से 13 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन हैं। अगस्त 2020 से अभी तक दिल्ली में 1.28 लाख इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग ने भी दिल्ली की ईवी नीति की सराहना की है। यहां के ‘चार्जिंग स्टेशन’ पर सबसे सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि देशभर के एक तिहाई ‘चार्जिंग स्टेशन’ दिल्ली में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख