केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नोटों पर लक्ष्मी-गणेश के चित्र की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (13:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र छापने की मांग की है। केजरीवाल की इस मांग ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।
 
भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खराब होने का दावा करते हुए केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि देश को अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हमारे देवी और देवताओं के आशीर्वाद के साथ ही काफी प्रयास करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने पत्र में कहा कि यह 130 करोड़ भारतीयों की इच्छा है कि करेंसी नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित होने चाहिए।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि इस मुद्दे पर जबरदस्त समर्थन मिला है। लोगों के बीच भारी उत्साह है और हर कोई तुरंत इसे लागू करवाना चाहता है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पत्र में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है और आजादी के 75 साल बाद भी वह विकासशील देशों की सूची में है।
 
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सभी देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो वहीं हमें देवताओं का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयासों का फल मिल सकें। सही नीति, कड़ी मेहनत और देवताओं के आशीर्वाद से ही देश आगे बढ़ेगा।
 
केजरीवाल की इस मांग पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उसने इसे गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर आप का घिनौना हिंदू विरोधी चेहरा छिपाने की नाकाम कोशिश बताया है।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

अगला लेख