जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि में CM योगी, कहा- पहले के मुख्‍यमंत्री मथुरा, अयोध्या का नाम लेने में डरते थे

Webdunia
सोमवार, 30 अगस्त 2021 (19:53 IST)
मथुरा। जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी मुख्‍यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के मुख्यमंत्री मथुरा और अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे। हमारे पर्व त्योहारों पर बधाई देने से भी घबराते थे। इन अवसरों पर बिजली पानी भी नहीं दिया जाता था, खुशियों पर बंदिशें थीं, समय की पाबंदियां थीं, मगर आज हमारे कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से आधी रात में ही होता है।
 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंच से संबोधन के बाद कृष्ण जन्म स्थान स्थित भागवत भवन में पूजा-अर्चना भी की। योगी ने कहा- आजादी के बाद रामनाथ कोविंद पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए। मोदी जी भी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ने अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन किए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकारों में बैठे लोगों को पूजा करने में भी सांप्रदायिकता का भय होता था। हालांकि जो लोग पहले मंदिर जाने में संकोच करते थे, अब वहीं कहते हैं कि राम और कृष्ण हमारे हृदय में हैं। उन्होंने ब्रज के विकास का संकल्प भी दोहराया। योगी ने कहा- ब्रज तीर्थ विकास परिषद संतों के सानिध्य में है। 
शाम को मथुरा पहुंचे मुख्‍यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। वहां उन्होंने पहले केश‌वदेव के दर्शन किए और बाद में गर्भगृह में पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। भागवत भवन में पुजारी ने ने उन्हें पगड़ी पहनाई और प्रसाद भेंट किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में सभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत अंगड़ाई ले रहा है। एक-एक करके सैकड़ों वर्षों से दबी हुई भावनाएं और आस्था के केंद्र अपने नए रूप में सामने आ रहे हैं। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में LPG सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव, आग लगने से नाबालिग भाई बहन की मौत

दिल्ली में 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या, पिता और उसके परिचित पर संदेह

मुझे आधे घंटे तक रोका, ईद पर ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी, अखिलेश का योगी पर हमला

म्यांमार के भूकंप में 700 से अधिक मुसलमानों की मौत, 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

अगला लेख