Hanuman Chalisa

महंगे कोयले से लगी 6,869 करोड़ की चपत

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (16:02 IST)
नई दिल्ली। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) में व्याप्त कुप्रबंधन और अक्षमता के कारण 2010 से 2016 के दौरान तय कीमत से ज्यादा दर पर कोयला खरीदा गया जिससे कंपनी को करीब 6,869 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़े और इसका खामियाजा आम उपभोक्ता को महंगी बिजली के रूप में चुकाकर भुगतना पड़ा।

 
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने एनटीपीसी लिमिटेड के कोयला आधारित बिजली केंद्रों में ईंधन प्रबंधन पर संसद में 3 फरवरी को पेश रिपोर्ट में बताया कि बिजली केंद्रों को अपर्याप्त कोल लिंकेज और ईंधन आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर में देरी जैसी अकुशलताओं के कारण कंपनी ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की ओर से अधिसूचित दर से कहीं ज्यादा कीमत पर कोयला खरीदा।
 
इस महारत्न कंपनी ने कोयले की ज्यादा कीमत के कारण 6869.95 करोड़ रुपया अतिरिक्त खर्च किया जिससे बिजली की लागत बढ़ गई और इसका बोझ आम उपभोक्ताओं को उठाना पडा। अक्टूबर 2016 तक देश में विद्युत उत्पादन क्षमता 3 लाख 7 हजार 278 मेगावॉट थी। इसमें से कोयला आधारित उत्पादन क्षमता 60.69 प्रतिशत यानी 1 लाख 86 हजार 493 मेगावॉट थी।
 
कोयला आधारित पॉवर स्टेशनों से पैदा बिजली की कुल लागत का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा कोयले की कीमत का होता है। उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली के दाम पर कोयले की कीमत का असर बहुत ज्यादा होता है इसलिए कैग ने कंपनी और उसके संयुक्त उद्यमों के कोयला आधारित 26 में से 13 पॉवर स्टेशनों का लेखा-जोखा किया। कैग ने यह भी पाया कि कंपनी 2005-06 से कोयला आयात कर रही है लेकिन अभी तक आयात की समग्र नीति नहीं बनाई गई है।
 
कैग ने अधिसूचित दर से अधिक कीमत पर कोयले की खरीद से जुड़ी प्रक्रिया की समीक्षा करने, आयातित कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कोयला आयात के लिए नीति बनाने की सिफारिश की। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख