Weather Alert: ठंड का प्रकोप बढ़ा, यूपी के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (08:32 IST)
नई दिल्ली। ठंड का प्रकोप दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान, गुजरात सहित हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है। यहां तापमान काफी नीचे चला गया है।
ALSO READ: Weather Alert : उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत में असम और आसपास के भागों के ऊपर बना हुआ है। छत्तीसगढ़ तक व दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र से विदर्भ होते हुए एक ट्रफ बनी हुई है। देश के बाकी हिस्सों पर कोई अन्य सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है।
 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। इन भागों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तक चला गया है। इसके दूसरी ओर पश्चिमी और दक्षिणी उत्तरप्रदेश के शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रही, क्योंकि अधिकतम तापमान सामान्य और 16 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। उत्तरप्रदेश, बिहार, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी मध्यप्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय के अलावा उत्तरी पंजाब और हरियाणा के तराई वाले क्षेत्रों में बेहद घना कोहरा छाया रहा।
ALSO READ: Weather Alert : दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5.7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
अगले 24 घंटों के दौरान के मौसम के बारे में अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में 28 जनवरी से कोहरे में कुछ कमी आएगी। हालांकि इन दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर बेहद घने कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका है। मध्यप्रदेश में भी 1-2 स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।
 
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। हालांकि उत्तरप्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और गंगा के मैदानी इलाकों में अब कोल्ड डे कंडीशन से राहत मिल जाएगी, क्योंकि दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने के आसार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख