उत्तर भारत में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, घाटी में तापमान शून्य से नीचे

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (08:14 IST)
नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। यहां तक कि पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा के इलाकों में भी तापमान दहाई अंक से नीचे आ गया है।
दिल्ली में रविवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। सुबह 35 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कम दृश्यता की वजह से 26 ट्रेनें देर से चलीं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
 
जम्मू-कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान रहने के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई। श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
हरियाणा का नारनौल इलाका न्यूनतम चार डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का तापमान भी सामान्य से कम रहा। बिहार में आज का मौसम काफी सुहावना था। पटना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख