Dharma Sangrah

गलवान घाटी में शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू 'महावीर चक्र' से होंगे सम्मानित

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (17:32 IST)
नई दिल्ली। जून 2020 में चीन की सेना के साथ लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत सेना के दूसरे सबसे बड़े सम्मान 'महावीर चक्र' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों को वीरता पुरस्कार दिया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से नवाजा जाएगा।

परमवीर चक्र के बाद महावीर चक्र ही सेना में सबसे बड़ा सम्मान है।लद्दाख सीमा पर चीन के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प में शहादत देने वाले कर्नल संतोष बाबू के साथ 19 और जवान शहीद हुए थे। इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजीमेंट के 12, पंजाब रेजीमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजीमेंट का एक और 81 फील्ड रेजीमेंट का एक जवान शामिल है।

सेना में 2 स्तर पर मेडल दिए जाते हैं, जिसमें से एक युद्ध के दौरान वीरता दिखाने पर और दूसरा शांति के दौरान वीरता दिखाने पर दिया जाता है। सेना में मिलने वाले इन पुरस्कारों में सबसे शीर्ष पर आता है परमवीर चक्र और उसके बाद महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख