Hanuman Chalisa

कर्नल सोफिया पर भद्दी टिप्पणी, खरगे बोले- मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करें मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 13 मई 2025 (19:28 IST)
Mallikarjun Kharge on Vijay Shah: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर 'आतंकवादियों की बहन' करार दिया।
 
उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जब उनकी कड़ी आलोचना होने लगी तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे अलग संदर्भ में ना देखा जाए क्योंकि 'हमारी बहनों' ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। ALSO READ: कर्नल सोफिया कुरैशी पर MP के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी, जानिए क्या कहा विजय शाह ने
 
ओछी टिप्पणी : खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की मानसिकता महिला विरोधी रही है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफ़िसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को तंग किया और अब भाजपा के मंत्री हमारी वीरांगना सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान को लेकर भारत के पक्ष को मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा थीं। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख